वरिष्ठ पत्रकार अगम कुमार श्रीवास्तव बने कायस्थ महासभा 7235 महाराष्ट्र के प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी
मुंबई(आरएनआई)अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट हाईकोर्ट मुंबई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव , राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट एवं महाराष्ट्र कोर कमेटी से विचार विमर्श कर संगठन विस्तार के अंतर्गत वरिष्ठ पत्रकार अगम कुमार श्रीवास्तव जी को प्रदेश प्रवक्ता /प्रदेश मिडिया प्रभारी कायस्थ महासभा 7235 महाराष्ट्र मनोनीत किया गया है अगम कुमार श्रीवास्तव महाराष्ट्र में कायस्थ समाज के हित में वर्षों से निरंतर कार्य कर रहे हैं अगम कुमार श्रीवास्तव जी टी टी एन न्यूज के ब्यूरो चीफ महाराष्ट्र है संगठन विस्तार में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र सत्य प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट हाईकोर्ट मुंबई ने कहा है कि कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कायस्थ महासभा 7235 भारत की एक पहचान बन गई है आज देशभर के कायस्थ समाज के लोग कायस्थ महासभा 7235 से जुड़ रहे है। आज समय की मांग है कायस्थ समाज राष्ट्रहित में राजनीत में सक्रिय हो।
महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी/राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दिन प्रतिदिन महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट के नेतृत्व में महाराष्ट्र संगठन मजबूत हो रहा है और कायस्थ समाज जागृति हो गया है।
अगम कुमार श्रीवास्तव जी को प्रदेश प्रवक्ता/प्रदेश मिडिया प्रभारी मनोनीत होने पर अखिल भारतीय
कायस्थ महासभा 7235 महाराष्ट्र के पदाधिकारियों में प्रदेश प्रभारी महाराष्ट्र गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन महामंत्री महाराष्ट्र रविकांत श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव प्रदेश सचिव विकास श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष मेडिकल प्रकोष्ठ डा मनीष श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष कोषाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनोज रामायण श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रमोद श्रीवास्तव जी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक श्रीवास्तव जी प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव जी एडवोकेट सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव जी बिधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमति रश्मि अभय सिन्हा जी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव जी, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास्तव, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन भास्कर, मेडिकल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय श्रीवास्तव, विधि प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत पंकज श्रीवास्तव, शिक्षक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव,प्रदेश महामंत्री जूली अरविंद श्रीवास्तव जी अलका श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा श्रीवास्तव प्रदेश सचिव संगठन महिला प्रकोष्ठ, सहित सभी पदाधिकारी गण एवं सभी सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।
उक्त आशय की जानकारी महाराष्ट्र संगठन महामंत्री रविकांत श्रीवास्तव जी ने दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



