तालाब में डूब रही युवती की जान बचाकर रिक्रूट आरक्षी दीपक सोलंकी बने मिसाल

Jun 4, 2026 - 21:01
Jun 4, 2026 - 21:31
 0  27
तालाब में डूब रही युवती की जान बचाकर रिक्रूट आरक्षी दीपक सोलंकी बने मिसाल

आगरा (आरएनआई) आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में रिक्रूट आरक्षी दीपक सोलंकी ने साहस, सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए एक युवती की जान बचा ली...

 जानकारी के अनुसार, एक युवती तालाब में डूब रही थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद आरक्षी दीपक सोलंकी ने बिना समय गंवाए तालाब में छलांग लगा दी और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया...

आरक्षी दीपक सोलंकी की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय लोगों ने सराहना की। उनकी त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और युवती की जान बच सकी...

इस सराहनीय कार्य को देखते हुए पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने रिक्रूट आरक्षी दीपक सोलंकी को उत्साहवर्धन हेतु नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की घोषणा की है...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0