कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला, 7 दिन बाद भी आरोपी फरार
पिछोर (आरएनआई) पिछोर में धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं पर हुए जानलेवा हमले को 07 दिन हो गए हैं। लेकिन पुलिस द्वारा आज तक एक भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
पुलिस को सारे सबूत उपलब्ध करा दिए गए हैं उसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन आखिर किसके दबाव में आकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
कांग्रेस कमेटी पिछोर की पुलिस प्रशासन को सोशल मीडिया के माध्यम से चेतावनी देना चाहता हूं - यदि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस नहीं निकाला गया तो कांग्रेस कमेटी 15 जून से पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी पर धरने देगी ।
कानून सबके लिए बराबर है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और जनता डरी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



