गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वांसल ने मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराज के किए दर्शन

Jun 4, 2026 - 21:24
Jun 4, 2026 - 21:27
 0  0
गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वांसल ने मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराज के किए दर्शन

गुना। (आरएनआई) शहर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों के बीच गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वांसल ने अपनी टीम के साथ मुनि मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर एवं एसडीओपी विवेक अष्ठाना भी मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने महाराज श्री के समक्ष श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। दर्शन के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति, सौहार्द और जनकल्याण की कामना की।

मुनि मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराज के गुना आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। विभिन्न समाजों और संगठनों द्वारा लगातार दर्शन एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उपस्थित होकर महाराज श्री के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0