कलेक्टर के निर्देशानुसार मोबाइल कोर्ट के माध्यम से भूमि विवाद का हुआ निराकरण
गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में भूमि संबंधी विवादों के त्वरित निराकरण के लिए मोबाइल कोर्ट के माध्यम से प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज ग्राम आमखेड़ा मुंगीस, तहसील आरोन में जनसुनवाई के दौरान प्राप्त एक भूमि कब्जा संबंधी प्रकरण का मौके पर पहुंचकर निराकरण किया गया। जनसुनवाई में आवेदक चंद्रेश सिंह राजपूत, पुत्र रणवीर सिंह, निवासी ग्राम आमखेड़ा मुंगीस द्वारा प्रस्तुत आवेदन के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आरोन के मार्गदर्शन में राजस्व अमले ने स्थल निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि ग्राम आमखेड़ा मुंगीस स्थित आवेदक की भूमि सर्वे क्रमांक 54/2, रकबा 0.763 हेक्टेयर में से लगभग 0.418 हेक्टेयर भूमि पर अनावेदक द्वारा कब्जा किया गया था।
राजस्व दल द्वारा मौके पर जरीब से भूमि की पैमाइश कर सीमांकन किया गया तथा भूमि की वास्तविक सीमा चिन्हित कर आवेदक को उसकी भूमि का कब्जा दिलाया गया। पूरी कार्यवाही का पंचनामा भी तैयार किया गया।
मोबाइल कोर्ट की इस कार्यवाही में नायब तहसीलदार आरोन अमित जैन, हल्का पटवारी सुश्री भावना चौहान, ग्राम कोटवार, आवेदक एवं अनावेदक सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



