मां-बाप और बहन के कत्ल की साजिश रचने वाले बेटे को दोस्त ने भी उतारा मौत के घाट

Jun 4, 2026 - 21:05
Jun 4, 2026 - 21:30
 0  81
मां-बाप और बहन के कत्ल की साजिश रचने वाले बेटे को दोस्त ने भी उतारा मौत के घाट

प्रयागराज के रहने वाले अभ‍िषेक वैश्‍य की आदतें ठीक नहीं थी. वो नशेबाज था, जुआ भी खेलता था. उसपर बहुत ज्‍यादा कर्ज था.

उसकी इन आदतों से परेशान होकर उसके कारोबारी बाप वीरेंद्र वैश्‍य ने उसे संपत्ति से बेदखल कर द‍िया था.

एक द‍िन अभ‍िषेक अपने दोस्‍त सनी के साथ दोपहर में बीयर पी रहा था. इसी दौरान अभ‍िषेक ने कहा क‍ि मां-बाप को मारकर घर में पड़े गहने लूट लेते हैं.

सनी भी इस बात के ल‍िए राजी हो गया. इसके बाद नशे में दोनों उठे और शाम पांच बजे घर में घुस गए. 

पहले अभ‍िषेक को अपनी बहन मीनाक्षी द‍िखी. अभ‍िषेक ने रॉड से उसपर कई बार हमला क‍िया. वो वहीं मर गई.

इसके बाद अभ‍िषेक मां-बाप के कमरे में पहुंचा. वहां अभ‍िषेक और सनी ने म‍िलकर उनकी हत्‍या कर दी.

इसके बाद अलमारी खोली और उसमें पड़ा सारा कपड़ा लाश पर फेंक द‍िया.

इस बीच अभ‍िषेक ने एक दफ्ती पर लाल पेन से ल‍िखा - 'बंटी और बबली, बहू ने मारा.'

ऐसा इसल‍िए क‍िया ताक‍ि हत्‍या का शक उसके छोटे भाई की पत्‍नी पर जाए.

फ‍िर अभ‍िषेक और सनी ने घर में पड़े गहने उठाए और घर के नीचे बनी दुकान में चले गए. यहां अभ‍िषेक ने सनी को 5 चूड़ी और 1 हार द‍िया.

सनी को ये बटवारा सही नहीं लगा. वो अभ‍िषेक से झगड़ने लगा. नोकझोंक तेज हुई और सनी ने ज‍िस रॉड से सबकी हत्‍या की गई थी, उसी से अभ‍िषेक को भी मार द‍िया. फ‍िर सनी ने गहने उठाए और वहां से चला गया. 

इस तरह एक आदमी ने अपने दोस्‍त के साथ म‍िलकर अपने मां-बाप और बहन का कत्‍ल क‍िया. फ‍िर दोस्‍त ने ही उसकी हत्‍या कर दी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0