कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक, गुनिया नदी चौड़ीकरण 3 हफ्ते में पूरा करने के निर्देश
गुना (आरएनआई) कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति, जनकल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी कार्यों की समीक्षा की गई।
सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा
बैठक की शुरुआत सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा से हुई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए सभी विभाग निर्धारित 87 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर ‘ए ग्रेड’ प्राप्त करें। उन्होंने शिक्षा, जनजाति एवं स्वास्थ्य विभाग से इस दिशा में प्रयास की अपेक्षा की।
अतिक्रमण के विरूद्ध कार्रवाई शुरू
कलेक्टर श्री कन्याल ने जानकारी दी गुनिया नदी के चौड़ीकरण का कार्य आज से शुरू कर दिया गया है, जिसे आगामी तीन सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने अधिकारियों और आमजन से सहयोग करते हुए इसे समय पर संपन्न कराने का आह्वान किया। इस दौरान अपर कलेक्टर अखिलेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया अभी लगातार 3 जेसीबी, 2 डंपर और 5 ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा योजनाबद्ध तरीके से लगातार कार्य किया जा रहा है।
रेबीज वैक्सीन और आवारा श्वानों के प्रबंधन को लेकर संयुक्त कार्रवाई के मिले निर्देश, रेबीज के बचाव को लेकर कलेक्टर श्री कन्याल ने निर्देशित किया वेटनरी अस्पतालों में 50-50 डोज रेबीज वैक्सीन के उपलब्ध कराई जाए। एवं एनीमल प्रोटेक्शन कैंपेन चलाने की बात कही। साथ ही, सडक़ पर विचरण करने वाले श्वानों के प्रभावी प्रबंधन के लिए वेटनरी विभाग एवं नगर पालिका द्वारा संयुक्त कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।
शिकायतों के निराकरण के दिये निर्देश
शिकायतों के निराकरण पर विशेष बल देते हुए कलेक्टर ने कहा सीएम मॉनिटर और सीएम ऑडिट से जुड़ी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया किपेपरवर्क कम करें और जमीनी स्तर पर कार्य को प्राथमिकता दें, यही समय नवाचार का है।
आदि कर्मयोगी अभियान पर हुई चर्चा
बैठक के अंत में जनजातीय योजनाओं पर चर्चा हुई। ट्राईबल विभाग के क्षेत्रीय आयोजक श्री सुशील पाठक ने प्रस्तुति देते हुए ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ की जानकारी दी। उन्होंने बताया धरती आबा और जनमन जैसी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अब नीचे से कार्ययोजना तैयार कर उसे लागू किया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रारंभिक स्तर पर 20 आदि कर्मयोगी तैयार किए जाएंगे, जिनकी संख्या आगे चलकर लगभग 20 लाख तक बढ़ाई जाएगी। इसके लिए जिला पंचायत द्वारा एक समिति का गठन किया गया है, जो योजनाओं की प्रभावशीलता पर कार्य करेगी। साथ ही मास्टर ट्रेनर्स भी नियुक्त किए गए हैं, जो योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे।
बैठक में अखिलेश जैन, संयुक्त कलेक्टर संजीव खेमरिया, डिप्टी कलेक्टर जिया फातिमा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



