कफ सिरप से बच्चों की मौत पर बड़ी कार्रवाई, ईडी ने श्रीसन फार्मा के सात ठिकानों पर मारे छापे

Oct 13, 2025 - 11:06
 0  108
कफ सिरप से बच्चों की मौत पर बड़ी कार्रवाई, ईडी ने श्रीसन फार्मा के सात ठिकानों पर मारे छापे

चेन्नई (आरएनआई) मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से 20 से अधिक बच्चों की मौत के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कड़ा कदम उठाया है। धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत ईडी ने चेन्नई स्थित श्रीसन फार्मा के सात ठिकानों पर छापेमारी की है। कार्रवाई के दायरे में तमिलनाडु ड्रग कंट्रोल विभाग (TNFDA) के शीर्ष अधिकारियों के आवास भी शामिल किए गए।

ऐसे फूटा मामला
कोल्ड्रिफ कफ सिरप, जिसे श्रीसन फार्मा ने बनाया था, पीने के बाद हाल के दिनों में मध्य प्रदेश और राजस्थान के 20 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी। मौत का मुख्य कारण किडनी फेल होना पाया गया। जांच में सिरप में डाइएथिलीन ग्लाइकॉल की जहरीली मात्रा मिली, जो एंटीफ्रीज जैसे रसायनों में उपयोग किया जाता है और कई राज्यों में प्रतिबंधित है।

कंपनी व अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप

सीडीएससीओ और TNFDA की संयुक्त जांच में बड़ा खुलासा

तय मानकों का खुला उल्लंघन

फैक्ट्री में खराब बुनियादी ढांचा और सुरक्षा मानकों की बार-बार अनदेखी

राष्ट्रीय औषधि सुरक्षा नियमों का लंबे समय तक उल्लंघन

कांचीपुरम स्थित यूनिट ने एक दशक से अधिक समय तक बिना उचित निगरानी के उत्पादन जारी रखा।

मालिक गिरफ्तार
इस मामले में कंपनी के 73 वर्षीय मालिक जी. रंगनाथन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब ईडी की छापेमारी से कंपनी की वित्तीय और प्रशासनिक गड़बड़ियों की जांच तेज हो गई है।

सरकार की सख्त कार्रवाई की तैयारी
बच्चों की मौत के बाद देशभर में हड़कंप है। स्वास्थ्य और औषधि नियामक एजेंसियों पर निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, संबंधित अधिकारियों के खिलाफ और भी कार्रवाई हो सकती है।

यह मामला सिर्फ एक कंपनी की लापरवाही नहीं, बल्कि ड्रग कंट्रोल सिस्टम की बड़ी विफलता को उजागर करता है। सरकार अब इसे राष्ट्रीय स्तर पर दवा सुरक्षा और जवाबदेही के बड़े उदाहरण के रूप में देख रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.