ओवैसी का 'ऑपरेशन सिंदूर' को समर्थन, बोले— देश के लिए गए थे, प्रधानमंत्री के लिए नहीं

Oct 12, 2025 - 10:37
 0  108
ओवैसी का 'ऑपरेशन सिंदूर' को समर्थन, बोले— देश के लिए गए थे, प्रधानमंत्री के लिए नहीं

नई दिल्ली (आरएनआई)। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का समर्थन करते हुए कहा है कि पाकिस्तान की गतिविधियों को देखते हुए भारत को हमेशा सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विदेशी दौरों पर जाना प्रधानमंत्री के लिए नहीं बल्कि देश का पक्ष रखने के लिए था।

ओवैसी उन प्रतिनिधिमंडलों का हिस्सा थे, जिन्हें भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद विभिन्न देशों में भेजा था ताकि वैश्विक समुदाय को भारत की जीरो टॉलरेंस नीति से अवगत कराया जा सके। उन्होंने कहा, हम देश का पक्ष रखने के लिए गए थे, प्रधानमंत्री का बचाव करने के लिए नहीं। जब पहलगाम में इतना बड़ा हमला हुआ था, तो एकजुट होकर जवाब देना जरूरी था।”

उन्होंने बताया कि 26/11 के समय और आज की रणनीति में फर्क है। “तब कांग्रेस सत्ता में थी, आज हालात और नीति दोनों बदले हुए हैं,” उन्होंने कहा।

पाकिस्तान पर कड़ी टिप्पणी
ओवैसी ने पाकिस्तान को लेकर कहा, “हम ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन करते हैं। यह सोचना गलत होगा कि पाकिस्तानी सेना या आईएसआई अब कोई हरकत नहीं करेगी। वे फिर कोशिश करेंगे, इसलिए चौकन्ना रहना होगा।”

उन्होंने कहा कि विचारधारा पर राजनीतिक लड़ाई चलती रहेगी, लेकिन देश सर्वोपरि है। “भाजपा देश से बड़ी नहीं है और प्रधानमंत्री भी देश से ऊपर नहीं हैं। जब देश पर हमला होता है, तो सबको एकजुट होना चाहिए।”

उन्होंने बताया कि उन्होंने गृह मंत्री के निमंत्रण पर सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लिया क्योंकि यह राजनीति का नहीं, राष्ट्रहित का मुद्दा था।

कांग्रेस गठबंधन, तेलंगाना और बिहार चुनाव पर बयान
कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन पर ओवैसी ने कहा कि अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के साथ रिश्तों पर उन्होंने कहा कि वे विकास के लिए सहयोग करते हैं, लेकिन विचारधारा से समझौता नहीं करेंगे। बिहार चुनाव पर उन्होंने कहा कि हर दल को चुनाव लड़ने का अधिकार है और उनकी पार्टी अपने उम्मीदवारों को जिताने की कोशिश करेगी।

अमेरिका के टैरिफ और अन्य मुद्दे
अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने को ओवैसी ने केंद्र सरकार की नाकामी बताया। उन्होंने कहा, “मोटर पार्ट्स का 35,000 करोड़ रुपये का निर्यात प्रभावित होगा। सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने चाहिए।”

इस्राइल को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की और कहा, “एक ऐसे नेता की तारीफ क्यों की जा रही है, जिस पर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने वारंट जारी किया है?

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.