उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, हिमाचल के ताबो का पारा -6.6°C पर; मैदानी इलाकों में धुंध ने बढ़ाई मुश्किलें, MP में शीतलहर का अलर्ट

Nov 23, 2025 - 10:05
 0  108
उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, हिमाचल के ताबो का पारा -6.6°C पर; मैदानी इलाकों में धुंध ने बढ़ाई मुश्किलें, MP में शीतलहर का अलर्ट

नई दिल्ली (आरएनआई) नवंबर का अंतिम सप्ताह उत्तरी भारत में सर्दी का असर और तेज लेकर आया है। हिमाचल प्रदेश के ताबो में तापमान गिरकर माइनस 6.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो वर्तमान में सबसे कम दर्ज किया गया तापमान है। वहीं मैदानी इलाकों में उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के चलते धुंध (स्मॉग) छाने लगी है, जिससे दिन में धूप कमजोर हो गई और विजिबिलिटी पर असर पड़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो सप्ताह तक तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं होगी, लेकिन रात व सुबह की कड़ाके की ठंड जारी रहेगी।

हिमाचल में बर्फीली ठंड और जमे झरने
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, मंडी और सुंदरनगर में कोहरा छाने लगा है। पहाड़ी इलाकों में अधिकतर स्थानों पर रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। ताबो में पारा -6.6 तक गिर गया, जबकि केलांग में -4.0, कुकुमसेरी में -3.8 और कल्पा में -1.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

शुष्क मौसम के चलते लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा के ऊंचाई वाले इलाकों में नाले, झरने और छोटी झीलें जमने लगी हैं।

उत्तराखंड में भी ठंड का असर तेज है। बद्रीनाथ धाम हालिया बर्फबारी के बाद अब भी सफेद चादर से ढंका हुआ है। चमोली की शेषनेत्र झील जम चुकी है, जबकि पिथौरागढ़ के आदि कैलाश क्षेत्र में भी बर्फबारी दर्ज की गई।

राजस्थान में राहत
एक सप्ताह की कड़ाके की ठंड के बाद राजस्थान में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री तक बढ़ा और कई शहरों में तापमान सिंगल से डबल डिजिट में पहुंच गया।

MP के सात जिलों में शीतलहर, विजिबिलिटी 500 मीटर
मध्य प्रदेश में शुक्रवार को भोपाल, इंदौर सहित सात जिलों में शीतलहर बही। पचमढ़ी में पारा 5.8 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि नर्मदापुरम में विजिबिलिटी केवल 500 मीटर दर्ज हुई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है।

दक्षिण भारत में मौसम पलटा: तमिलनाडु में तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है।

कन्याकुमारी, तेनकासी, तूतीकोरिन और तिरुनेलवेली जैसे जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज बारिश, बिजली गिरने और सड़कों पर जलभराव की आशंका जताई गई है।

चालक दलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि यातायात प्रभावित हो सकता है।

इसके अलावा राज्य के पूर्वी जिलों में 41–61 km/h की गति से तेज हवाओं के चलने का पूर्वानुमान है।

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र, 24 नवंबर तक बनेगा अवदाब
भुवनेश्वर स्थित आईएमडी केंद्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र विकसित हो गया है, जो अगले दो दिनों में मजबूत होकर अवदाब (डिप्रेशन) में बदल सकता है और दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा।

चक्रवातीय परिसंचरण मलक्का जलडमरूमध्य के पास सक्रिय है, जिसके चलते बंगाल की खाड़ी का मौसम तेजी से बदल रहा है।

किसानों में बढ़ी चिंता
भारी बारिश की आशंका के चलते तटीय और दक्षिणी जिलों में किसान जल्दबाजी में पक चुकी धान की कटाई करने में जुट गए हैं। हालांकि कृषि विभाग की ओर से अभी आधिकारिक परामर्श जारी नहीं किया गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.