आईआईटी बॉम्बे के नाम पर सियासत तेज; केंद्रीय मंत्री के बयान पर भड़के राज ठाकरे, बोले—“दशकों की कड़वाहट फिर बाहर आई”

Nov 26, 2025 - 13:06
 0  81
आईआईटी बॉम्बे के नाम पर सियासत तेज; केंद्रीय मंत्री के बयान पर भड़के राज ठाकरे, बोले—“दशकों की कड़वाहट फिर बाहर आई”

मुंबई (आरएनआई)। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों की आहट के बीच आईआईटी बॉम्बे का नाम राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के हालिया बयान पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

आईआईटी बॉम्बे के एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि “भगवान का शुक्र है कि IIT बॉम्बे का नाम अभी भी यही है, इसे ‘मुंबई’ नहीं किया गया।” इस टिप्पणी को लेकर राज ठाकरे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बयान सरकार की असल सोच को उजागर करता है।

एक विस्तृत पोस्ट में राज ठाकरे ने लिखा कि मुंबई हमेशा से मराठी आबादी का शहर रहा है और इसे महाराष्ट्र से अलग करने की जो भी कोशिशें की गईं, उन्हें मराठी समाज ने नाकाम किया है। ठाकरे ने आरोप लगाया कि “दशकों से जिनके पेट में कड़वाहट भरी थी, वह अब फिर बाहर आ रही है। मुंबई नाम इन्हें इसलिए खटकता है क्योंकि यह देवी मुंबादेवी के नाम पर है, जो मुंबई की असली आराध्या हैं।”

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के मामले में केंद्र सरकार ने जिस तरह पंजाब के अधिकार में दखल देने की कोशिश की, वैसी ही कोशिशें मुंबई के संदर्भ में भी की जा रही हैं। ठाकरे ने दावा किया कि “पहले मुंबई और फिर पूरे मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) पर कब्जा करके उसे गुजरात से जोड़ने की कोशिश चल रही है।”

राज ठाकरे ने मराठी समुदाय से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि मुंबई और MMR क्षेत्र में रहने वाले मराठी लोगों को अपनी सांस्कृतिक अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए सचेत रहना होगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.