अनुसूचित जाति के कर्मचारियों पर अत्याचार, न ही विभाग में सुनवाई और न ही पुलिस कर रही एफआईआर

वनमाफिया ने की वनकर्मी के साथ खुलेआम मारपीट। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी की आड लेकर सक्रिय माफिया।

Jul 11, 2025 - 19:35
Jul 11, 2025 - 19:38
 0  11.4k

गुना (आरएनआई) जिले के बमोरी विधानसभा इलाके में अनुसूचित जाति वर्ग के वनकर्मी जगदीश जाटव के ऊपर वन माफिया ने हमला कर दिया। वन माफिया ने अपने साथी के साथ मिलकर वन रक्षक जगदीश जाटव के साथ मारपीट कर दी। वन माफिया ने कर्मचारी का घर तक पीछा किया और बर्बाद करने की धमकी दी है।

09 जुलाई की रात्रि लगभग 11.40 बजे वनरक्षक को सूचना मिली कि वन्भूमि के कक्ष क्रमांक R F/ 549 में कुछ लोग अनधिकृत रूप से ट्रैक्टर चला रहे हैं। वन्भूमि पर अवैध अतिक्रमण को रोकने के लिए जगदीश जाटव स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचा तो दो व्यक्ति  अपने साथियों के संग  रिजर्व फॉरेस्ट एरिया में ट्रैक्टर से हकाई जुताई कर रहे थे । जेसे ही बदमाशों ने  फॉरेस्ट स्टाफ को देखा दोनों ने चिल्लाना शुरू कर दिया, ट्रैक्टर हटाओ ट्रैक्टर हटाओ ,इन्हें हम देख लेंगे।

जिसके बाद उन्होंने स्टाफ के साथ बदसलूकी करते हुए जगदीश जाटव को जातिसूचक गलियां देते हुए चमार नाकेदार कहा और डाक्टर भीमराव अंबेडकर के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की। वन माफिया  ने बताया कि उसके सम्बंध गुना के DFO साहब से हैं , दो मिनट में सभी को सस्पेंड करा दूंगा। ये इलाका मेरा है यहां से जिंदा लौटकर नहीं जाओगे। लेकिन हमने कार्यवाही शुरू कर दी और POR क्रमांक 118/32 जारी कर दी। कार्यवाही के बाद जब मैं जगदीश जाटव घर लौट रहा था तभी  उन्होंने मेरा पीछा किया और घर के बाहर पहुंचकर दोबारा धमकाते हुए जान से मारने की बात कही।  


इस बात को जब वरिष्ठ अधिकारियों को बताया तो वे उल्टा मुझे ही समझने लगे। मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है कि मैं उनसे राजीनामा कर लूं। लेकिन वनमाफिया के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 0
Wow Wow 0