हनुमानगढ़ी के संत को जिंदा जलाने की साजिश! खिड़की काटकर आश्रम में लगाई आग, फोरेंसिक जांच तेज

Dec 5, 2025 - 16:06
 0  243
हनुमानगढ़ी के संत को जिंदा जलाने की साजिश! खिड़की काटकर आश्रम में लगाई आग, फोरेंसिक जांच तेज

अयोध्या (आरएनआई)। रामनगरी अयोध्या में हनुमानगढ़ी के संत महेशदास उर्फ स्वामी महेश योगी को जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। गोविंदगढ़ स्थित उनके आश्रम में देर रात अज्ञात लोगों ने खिड़की की लोहे की जाली काटकर ज्वलनशील पदार्थ के जरिए आग लगा दी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना बीती रात करीब 2:45 बजे की है, जब महेश योगी आश्रम के एक कमरे में अकेले सो रहे थे। तभी आश्रम के पीछे की ओर से ग्रिल काटकर आग का गोला अंदर फेंका गया। संत महेश योगी का कहना है कि आग लगने के दौरान पेट्रोल जैसी तेज गंध आ रही थी। उन्होंने इसे जानलेवा हमला बताते हुए कहा कि यह उन्हें मारने की सोची-समझी साजिश है।

आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को कमरे के पीछे कटी जाली व ज्वलनशील पदार्थ के निशान भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि वारदात बेहद योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई है।

आश्रम के अन्य शिष्य परिसर के दूसरे हिस्से में रहते हैं, इसलिए घटना के समय संत महेश योगी पूरी तरह अकेले थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के आधार पर हमलावरों का सुराग लगाने में जुटी है।

संत महेश योगी ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष और तेज जांच की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गंभीर अपराध है और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.