मणिपुर: देइवाइजांग गांव में झड़प, कुकी उग्रवादी संगठन के 5 सदस्य मारे गए
मणिपुर में एक उग्रवादी संगठन के कुछ सदस्यों के बीच झड़प में पांच सदस्यों की मौत हो गई है। नॉनी जिले के देइवाइजांग गांव में ये झड़प हुई है। इस मामले में संगठन ने कहा- ये वारदात गलतफहमी के कारण हुई है।
इंफाल (आरएनआई) मणिपुर के नॉनी जिले के एक दूरदराज गांव देइवाइजांग में कूकी उग्रवादी संगठन चिन कूकी मिजो आर्मी (सीकेएमए) के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना सोमवार रात हुई और इसकी वजह संगठन के भीतर आपसी विवाद मानी जा रही है। यह गांव जिला मुख्यालय से लगभग 53 किलोमीटर दूर स्थित है। फिलहाल घटना की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर इसे आंतरिक झगड़े का नतीजा माना जा रहा है।
घटना के बाद सीकेएमए की ओर से स्थानीय भाषा में एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया, 'कुछ गलतफहमियों और दुर्भावनाओं के कारण हमारे पांच सदस्यों की मौत हो गई। यह न सिर्फ संगठन, बल्कि पूरी समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।'
सीकेएमए एक उग्रवादी संगठन है, जो करीब दो साल पहले बना था। यह संगठन केंद्र सरकार के साथ वर्ष 2008 में हुए 'ऑपरेशन सस्पेंशन समझौते' का हिस्सा नहीं है। यानी सीकेएमए को अभी तक भारत सरकार से कोई औपचारिक शांति वार्ता या युद्धविराम की मान्यता नहीं मिली है। अधिकारियों ने कहा कि घटना की जांच जारी है और अधिक जानकारी जल्द दी जाएगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



