ग्वालियर में अंबेडकर प्रतिमा विवाद: 15 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन

Oct 13, 2025 - 14:27
 0  81
ग्वालियर में अंबेडकर प्रतिमा विवाद: 15 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन

ग्वालियर (आरएनआई): ग्वालियर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर चल रहे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। हाईकोर्ट परिसर में प्रतिमा लगाने को लेकर दो वकील गुटों के बीच बहस अब सड़क और सोशल मीडिया तक फैल गई है। 15 अक्टूबर को दोनों पक्ष विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसके मद्देनजर प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर है।

विवाद तब बढ़ा जब हाईकोर्ट के वकील अनिल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर डॉ. अंबेडकर को ‘अंग्रेजों का एजेंट’, ‘झूठा’ और ‘गुलाम’ कहकर संबोधित किया। दलित संगठनों ने 15 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया, जबकि सवर्ण संगठनों ने उसी दिन शक्ति प्रदर्शन की योजना बनाई।

ग्वालियर पुलिस ने सोशल मीडिया पर 260 भड़काऊ पोस्ट हटवाई और 50 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए। जिला प्रशासन ने धारा 163 लागू कर दी है, जिसके तहत बिना अनुमति कोई धरना, रैली या प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। कलेक्टर रुचिका चौहान और एसएसपी धर्मवीर सिंह ने व्यापारियों और नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने 11 अक्टूबर को बहोड़ापुर स्थित पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल कर बलवा नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन की रिहर्सल की। पुलिस ने दो टीमों में बांटकर एक टीम ने प्रदर्शनकारियों का रोल निभाया, जबकि दूसरी ने भीड़ नियंत्रण किया।

प्रशासन का उद्देश्य है कि 15 अक्टूबर को दोनों पक्ष आमने-सामने न आएं और शहर में शांति बनी रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.