गुना पुलिस की बड़ी सफलता: अनिल करोसिया हत्याकांड की गुत्थी 6 घंटे में सुलझी, 7 आरोपी गिरफ्तार

Aug 23, 2025 - 16:11
Aug 23, 2025 - 16:19
 0  3k
गुना पुलिस की बड़ी सफलता: अनिल करोसिया हत्याकांड की गुत्थी 6 घंटे में सुलझी, 7 आरोपी गिरफ्तार

गुना (आरएनआई) नानाखेड़ी मंडी परिसर में अनिल करोसिया की हत्‍या की गुत्‍थी चंद समय में ही सुलझाने में महत्‍वूपर्ण सफलता हासिल करते हुए प्रकरण में हत्‍यारोपित 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

 21 अगस्‍त की रात में नानाखेडी मंडी परिसर स्थित खाद्य वितरण केन्द्र के पास सड़क किनारे किसी अज्ञात व्यक्ति के खून से लथपथ पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी । इस सूचना के मिलते ही केंट थाना पुलिस तत्‍काल मौके पर पहुंची और उक्‍त व्‍यक्ति को चैक किया तो उसकी मृत्‍यु हो चुकी थी, जिसके शरीर में चोटों से लग रहा था कि किसी ने उस पर किसी धारदार हथियार से चोंटें पहुंचाकर उसकी हत्‍या की गई है। पुलिस ने मृतक की पहचान अनिल करोसिया निवासी कर्नेलगंज गुना के रूप में हुई । इस घटना के पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के संज्ञान में आते ही उनके द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्‍काल कैंट थाना पुलिस को घटना स्थल सुरक्षित करने तथा अज्ञात आरोपियो की शीघ्र पतारसी कर उन्‍हें गिरफ्तार करने आवश्यक निर्देश दिये ।  सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग चार टीमें तैयार कर लगाई गईं । टीमों द्वारा तत्‍परता से कार्यवाही शुरू की गई और विभिन्‍न तकनीकी संसाधनो के माध्यम से आरोपियों के घटनास्थल पर आने जाने के संबध में जानकारी जुटाई गई साथ ही अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपियों की पहचान के सघन प्रयास किये । इस दौरान पुलिस कंट्रोल रूम से स्‍वयं पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के द्वारा सभी टीमों की सतत मॉनीटरिंग की गई ।

मृतक अनिल करोसिया के शव को सुरक्षार्थ जिला अस्पताल पीएम रूम में रखवाया गया तथा मृतक के चचेरे भाई फरियादी राजकुमार पुत्र चिमनलाल करोसिया निवासी कर्नेलगंज ने शंका जाहिर करते हुए बताया कि उसके भाई अनिल की अभिषेक टिंगा, ललित चंदेल, अंकित अन्नोटिया ने अपने और साथियो के साथ मिलकर हत्या की गई है, जिसकी रिपोर्ट पर से देहाती नालसी लेख कर केंट थाने में असल अप.क्र. 809/25 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

  पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्‍ही चैक‍ करने पर एक कैमरे में तीन युवक भागते हुये दिखाई दिये जिनके दो के मुंह कपडे ढंके थे एवं जिसका मुंह ढंका हुआ नही था, उसकी पहचान ललित चंदेल उर्फ गच्‍छा निवासी कर्नेलगंज के रूप में कर पुलिस की टीम द्वारा तत्‍काल ललित उर्फ गच्‍छा पुत्र राजाराम चंदेल उम्र 18 साल निवासी कर्नेलगंज गुना को राउण्‍डअप किया और जिससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके दोस्‍त अभिषेक उर्फ टिंगा निवासी कर्नेलगंज की बहन से मृतक अनिल करोसिया द्वारा गलत शब्द बोलने से अभिषेक उर्फ टिंगा ने उसके और उनके साथी अंकित अन्नोटिया, कपिल सगर, चिन्‍नू उर्फ गर्वित जाटव, अंकित कुशवाह, कल्लू उर्फ रोहित, गजाधर उर्फ गज्जू कुशवाह निवासीगण कर्नेलगंज के साथ मिलकर अनिल करोसिया की हत्या करने की योजना बनाई और बोला कि हत्‍या इतनी निर्मम तरीके से करेंगे कि गुना शहर में दहशत फैल जाए और अनिल की हत्‍या करने से उसका बदला भी पूरा हो जाएगा और हम सभी के नामों का शहर में बोलबाला हो जएगा साथ ही अपनी गेंग का दबदबा भी बड़   जाएगा । फिर बोला कि उसकी बहन का जन्‍म दिन भी आ रहा है इसके लिए चाकू ऑर्डर कर उस चाकू से पहले बहन से जन्‍मदिन का केक कटवाऐंगे और फिर उसी चाकू से अनिल करोसिया का सफाया करेंगे । फिर ललित चंदेल उर्फ गच्‍छा ने मीशो शापिंग एप से एक साथ पांच चाकू ऑनलाईन ऑर्डर करना चाहा, लेकिन एक साथ पांच चाकू डिलेबर नहीं हो पाने से उसने एक चाकू मंगवा लिया और अभिषेक की बहन के जन्‍मदिन पर उसी चाकू से केक कटबाया गया । इसके बाद उनके द्वारा योजनानुसार अनिल करोसिया की रेकी कर 21 अगस्‍त को मौका पाकर अनिल करोसिया की उसी चाकू से हत्या कर अपने षडयंत्र को अंजाम दिया।

जांच में यह तथ्‍य भी सामने आया कि अपनी पहचान छिपाने के लिये आरोपी अंकित अन्‍नोटिया के द्वारा अभिषेक कुशवाह के घर से उसकी टीशर्ट, चप्‍पल और मोटर सायकिल मांगकर बारदात में प्रयुक्‍त की गईं । साथ ही यह तथ्‍य भी सामने आये कि मृतक अनिल करोसिया की गजाधर उर्फ गज्‍जू कशवाह और रोहित उर्फ कल्‍लू के द्वारा रेकी की गई और घटना स्‍थल पर खड़े अपने साथियों को इशारा कर अनिल के आने का संकेत दिया तो ललित चंदेल, कपिल सगर, अभिषेक उर्फ टिंगा ने अनिल करोसिया को घेर लिया और मारपीट शुरू की गई और इस दौरान उनके अन्‍य साथी अंकित अन्‍नोटिया, गर्वित जाटव, अंकित कुशवाह भी आसपास घेराबंदी कर खड़े रहे । साथ ही तथ्‍य भी सामने आया कि सभी आरोपियों के द्वारा संगठित होकर हत्‍या की इस बारदात को अंजाम दिया गया था, जिससे प्रकरण में संगठित अपराध की धारा 111 बीएनएस का इजाफा किया गया है ।   

इसके बाद पुलिस द्वारा अन्‍य आरोपितों की तलाश की गई और कुछ ही समय में आरोपी अंकित पुत्र दिनेश कुशवाह उम्र 20 साल, कल्लू उर्फ रोहित पुत्र रामबाबू कुशवाह उम्र 18 साल, गज्जू उर्फ गजाधर पुत्र फूल सिंह कुशवाह उम्र 37 साल, अभिषेक उर्फ टिंगा पुत्र बाबूलाल केवट उम्र 22 साल, कपिल पुत्र राधेश्‍याम सगर उम्र 19 साल और चिन्नू उर्फ गर्वित पुत्र देवेन्‍द्र जाटव उम्र 20 साल निवासीगण कर्नेलगंज गुना को भी गिरफ्तार कर लिया गया । इस प्रकार प्रकरण में पुलिस ने तत्‍परता से कार्यवाही कर घटना के मात्र 06 घंटे के भीतर ही 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया एवं जिनके कब्‍जे से घटना में प्रयुक्‍त दो हॉकी, एक मोबाईल, जिससे चाकू ऑनलाईन ऑर्डर किया गया था व आरोपियों के कपड़े भी जप्‍त किये गये हैं । गिरफ्तारशुदा आरोपियों को आज माननीय न्‍यायालय पेश कर प्रकरण में शेष बरामदगी और अन्‍य पूछताछ हेतु उन्‍हें पुलिस रिमाण्‍ड पर लिया जावेगा तथा प्रकरण में फरार शेष व अंतिम आरोपी अंकित अन्नोटिया निवासी कर्नेलगंज गुना की तलाश जारी है ।

 इस प्रकार गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर की जा रहीं कार्यवाहियों के फलस्‍वरूप एक अंधे कत्‍ल की गुत्‍थी चंद घंटों में ही सुलझाकर प्रकरण में 07 आरोपियों को गिरफ्तार लिया गया है ।

इस अंधे कत्‍ल की तत्‍परता से गुत्‍थी सुलझाने की उल्‍लेखनीय कार्यवाही मे सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के नेतृत्‍व में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, सउनि बालकिशन, सउनि बलवीर सिंह, प्रधान आरक्षक गौरीशंकर सांसी, प्रधान आरक्षक अमित तिवारी, प्रधान आरक्षक प्रदीप धाकड़, प्रधान आरक्षक लक्ष्‍मीनारायण यादव, प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा, प्रधान आरक्षक मुकेश मौर्य, प्रधान आरक्षक सुरेन्‍द्र भार्गव, प्रधान आरक्षक अमित कलावत, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक देवेन्द्र रघुवशी, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक मनमोहन लोधी, महिला आरक्षक रक्षा कंवर, आरक्षक महेन्द्र छारी, आरक्षक विकाश राजपूत, आरक्षक लक्ष्‍मीनारायण पारस, आरक्षक अरविन्‍द यादव, आरक्षक गोविन्‍द रघुवंशी, आरक्षक राजीव सेन, पुलिस लाईन से आरक्षक राजीव रघुवंशी एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0