कान्हा के जन्म की आ गई वो घड़ी, पूजा हुई शुरू...11.59 पर पट होंगे बंद

कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मथुरा और वृंदावन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान में पूजा की।

Aug 16, 2025 - 23:44
 0  1.3k
कान्हा के जन्म की आ गई वो घड़ी, पूजा हुई शुरू...11.59 पर पट होंगे बंद

मथुरा (आरएनआई) कान्हा के जन्म की वो घड़ी आ गई है, जिसका करोड़ों लोगों को इंतजार था। कान्हा की नगरी मथुरा में प्राकट्य दर्शन के लिए पट बंद रात 11:59 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद ठीक 12:00 बजे पट खुलेंगे। प्राकट्य दर्शन और आरती रात 12:00 बजे से 12: 10 बजे तक होगा।

एक ओर भक्त कान्हा के जन्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में जल्द जन्माभिषेक कार्यक्रम की शुरुआत होगी। मंदिर में श्री गणपति एवं नवग्रह स्थापना-पूजन होगा। इसके बाद सहस्त्रार्चन (पुष्प एवं तुलसीदल से) रात 11: 55 बजे तक चलेगा। 

कान्हा के जन्मोत्सव पर मथुरा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर रोड पर दूर-दूर तक भक्तों की कतार ही नजर आ रही है। हर किसी को कान्हा के जन्म का बेसब्री से इंतजार है।

कान्हा के जन्म में कुछ घंटों का समय बचा है। मंदिरों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया है। मथुरा के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी हुईं हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भक्त बेसब्री से कान्हा के जन्म का इंतजार कर रहे हैं। मंदिरों में पूजा की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।

मथुरा के नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नंदबाबा मंदिर में इस बार विशेष परंपरा का पुनर्जीवन देखने को मिलेगा। ठाकुरजी के अभिषेक के लिए 300 लीटर यमुना जल हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनी कुंड बैराज से लाया गया है। मंदिर सेवायत सुशील गोस्वामी ने बताया कि इस जल का प्रयोग ठाकुरजी के अभिषेक, नित्य स्नान और भक्तों को चरणामृत वितरण के लिए किया जाएगा। कस्बा निवासी दानबिहारी चौधरी को इस पवित्र कार्य की प्रेरणा हुई। उन्होंने गोस्वामी समाज के लोगों को इस संकल्प के बारे में बताया। शुक्रवार को दानबिहारी चौधरी, भुवनेश गोस्वामी, सुशील गोस्वामी सहित अन्य लोग हथिनी कुंड बैराज पहुंचे और वहां से जल लेकर लौटे। 

मथुरा में कान्हा के जन्मोत्सव के साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शहर के विभिन्न स्थानों पर डेरा डाल दिया। कान्हा की भक्ति से ओत-प्रोत श्रद्धालु ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान से 10 किलोमीटर दूर तक फुटपाथ पर रात गुजारी है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए 3 दिन पहले से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया जो कि शनिवार को भी जारी रहा। श्रद्धालुओं की आस्था का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि जन्मस्थान से 10 किलोमीटर दूर तक फुटपाथ पर रात गुजारने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है। शहर से लेकर टाउनशिप चौराहा तक श्रद्धालुओं अपना डेरा डाले हुए हैं। शहर के डैंपियर नगर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रुकी हुई है। नगर निगम ने शहर में रुके श्रद्धालुओं के लिए पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था की है। पानी के टैंकर और मोबाइल शौचालय जगह-जगह खड़े हुए हैं। शनिवार को शहर में सैकड़ों की संख्या में लगे भंडारों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद खाया और रात को भगवान के जन्म के साक्षी बने।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.