एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर सिंधिया का बयान: बिहार ने जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति को नकारा

Nov 14, 2025 - 16:21
Nov 14, 2025 - 16:32
 0  162
एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर सिंधिया का बयान: बिहार ने जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति को नकारा

एमपी (आरएनआई) बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास के संकल्प पर अपनी मुहर लगाई है। यह ऐतिहासिक जनादेश यह स्पष्ट करता है कि बिहार ने जातिवाद, जंगलराज और अराजकता की राजनीति को पूरी तरह से नकार दिया है।

यह प्रचंड जनादेश एक सुरक्षित, विकसित और प्रगतिशील बिहार के सपनों की जीत है। जनता ने परिवारवाद, भ्रष्टाचार और नकारात्मक राजनीति के 'लालटेन युग' की समाप्ति का स्पष्ट संदेश दिया है और विकसित बिहार – विकसित भारत के संकल्प को और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ाने की शक्ति दी है। 

एनडीए गठबंधन को अपना पुनः आशीर्वाद देने के लिए बिहार की जनता का आभार।
ज्योतिरादित्य एम सिंधिया
सांसद एवं केंद्रीय मंत्री 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0