अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज से तेल टैंकरों की आवाजाही जारी, पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण शांति
अमेरिका और ईरान के बीच हालिया तनाव और हवाई हमलों के दावों के बावजूद पश्चिम एशिया में फिलहाल तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं, लेकिन व्यापक सैन्य संघर्ष की स्थिति फिलहाल नहीं बनी है।
होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल और गैस टैंकरों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। 7 से 9 जुलाई के बीच जापान के 22 टैंकर समेत कई देशों के जहाज इस मार्ग से सुरक्षित गुजरे। इससे संकेत मिलता है कि ईरान ने अब तक होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी नहीं की है।
ईरान के सरकारी मीडिया ने दक्षिणी प्रांत बुशहर में सैन्य मुख्यालय पर हमले का दावा किया है, जबकि अमेरिका ने ऐसे किसी भी हमले से इनकार किया है।
वहीं, अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि इजरायल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कथित खतरे की खुफिया जानकारी दी है। हालांकि इस संबंध में अमेरिका और ईरान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
उधर, लेह में शिया समुदाय के लोगों ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समुदाय के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



