अंबाला में सड़क हादसा: गलत दिशा से आए डंपर से बचने के प्रयास में स्कूल बस दीवार से टकराई, 9 शिक्षिकाएं घायल

Friday, June 26, 2026 - 12:19
0
अंबाला में सड़क हादसा: गलत दिशा से आए डंपर से बचने के प्रयास में स्कूल बस दीवार से टकराई, 9 शिक्षिकाएं घायल

हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर से बचने की कोशिश में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में शिक्षिका मीनाक्षी के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उन्हें टांके लगाने पड़े। वहीं गुरजिंद्र, रीना, कनिका, मनदीप कौर, ममता, रितु, रोमी, रजनी और नीलम को हल्की चोटें आई हैं। सभी का अस्पताल में उपचार जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

द स्कॉलर स्कूल के संचालक गुरतेज ने बताया कि स्कूल में गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। इसी दौरान शिक्षकों के लिए स्कूल प्रबंधन ने चंडीगढ़ की एक ट्रिप आयोजित की थी। सभी शिक्षकों को सुबह स्कूल परिसर में एकत्र होना था, लेकिन स्कूल पहुंचने से पहले ही उनकी बस हादसे का शिकार हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गलत दिशा से आए डंपर के कारण बस चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया, जिससे बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह दीवार से जा टकराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User