सराफा एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष रतन सोनी का भव्य स्वागत
सराफा एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष रतन कुमार सोनी के सम्मान में रविवार को श्री क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, गुना के जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न सोनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सराफा बाजार पहुंचकर उनका हार, फूल-मालाओं एवं श्रीफल भेंट कर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न सोनी ने रतन सोनी को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे पूर्व की भांति सराफा व्यवसायियों एवं सोनी समाज के हितों की रक्षा करते हुए सभी को परिवार की भावना से साथ लेकर कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि रतन सोनी हमेशा व्यापारियों के सुख-दुख में सहभागी रहे हैं और भविष्य में भी उनका सहयोग एवं नेतृत्व समाज को नई दिशा देगा।
कार्यक्रम के दौरान सराफा एसोसिएशन के महामंत्री सुरेश सोनी का भी पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर सराफा एसोसिएशन की ओर से समाज एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न सोनी का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में हरिशंकर सोनी, जी.के. सोनी, गोपाल सोनी, ओमप्रकाश सोनी, कमल सोनी, ऋषि सोनी, मनोज सोनी, मनीष सोनी, विशाल सोनी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मंडल उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का समापन "जय हिंद, जय सराफा एसोसिएशन" के उद्घोष के साथ हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



