ईरान में अली ख़ामेनेई के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, तेहरान की मस्जिद के अतिरिक्त द्वार खोले गए
ईरान की राजधानी तेहरान में देश के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली ख़ामेनेई के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए तेहरान के मोसल्ला परिसर की मस्जिद के उत्तरी द्वार भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।
ईरानी मीडिया के अनुसार, अंतिम संस्कार समारोह कई दिनों तक चलेगा और इसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। अधिकारियों का अनुमान है कि ईरान और इराक के विभिन्न शहरों में आयोजित छह दिवसीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डेढ़ से दो करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं।
इस बीच, इराकी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रमों के मद्देनज़र राजधानी बगदाद में भी विशेष प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। अंतिम संस्कार समारोह का समापन गुरुवार को ख़ामेनेई के गृह नगर मशहद में होगा, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)