हर-हर महादेव के जयकारों के साथ अमरनाथ यात्रा का नौवां जत्था रवाना, 8,796 श्रद्धालु हुए रवाना

Jul 10, 2026 - 13:32
 0  81
हर-हर महादेव के जयकारों के साथ अमरनाथ यात्रा का नौवां जत्था रवाना, 8,796 श्रद्धालु हुए रवाना

बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए शुक्रवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 33 विदेशी श्रद्धालुओं सहित 8,796 यात्रियों का नौवां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुआ। श्रद्धालु "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारों के साथ पवित्र गुफा की ओर रवाना हुए।

यह जत्था जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए भेजा गया है। प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

अधिकारियों के अनुसार, अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद अब तक 1.73 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.