दिल्ली-एनसीआर में मानसून मेहरबान, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में झमाझम बारिश; IMD का येलो अलर्ट जारी
Delhi-एनसीआर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा फरीदाबाद समेत कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। India Meteorological Department (IMD) ने पूरे दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, जबकि फरीदाबाद में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते कई सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। वहीं, ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर जलभराव होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को भी दिल्ली में तेज बारिश के कारण दिन में अंधेरा छा गया था और तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, बारिश के साथ कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला।
मौसम विभाग के अनुसार, 8 से 13 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम सामान्यतः सुहावना बना रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 8 और 9 जुलाई को सुबह या दोपहर से पहले हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा भी हो सकती है।
आईएमडी ने चेतावनी दी है कि इस अवधि में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो कुछ स्थानों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए लोगों से मौसम संबंधी सलाह का पालन करने और आवश्यक सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)