यमुनोत्री हाईवे का 100 मीटर हिस्सा बहा, हनुमान चट्टी में गिर रहे पत्थर; यात्रा प्रभावित
उत्तराखंड के यमुनोत्री घाटी क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन और चारधाम यात्रा प्रभावित हो गई है। स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा बारिश के कारण बह गया, जबकि हनुमान चट्टी के पास पहाड़ियों से लगातार चट्टानी मलबा और बड़े पत्थर गिर रहे हैं।
बारिश के चलते हाईवे पर मलबा और बोल्डर गिरने से सड़क बहाली का काम भी बाधित हो रहा है। इससे यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है।
प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग की टीमें मौके पर राहत और सड़क बहाली के कार्य में जुटी हैं। हालांकि, खराब मौसम के कारण काम में लगातार दिक्कत आ रही है।
राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने बताया कि मौसम अनुकूल होते ही सड़क को जल्द से जल्द सुचारु करने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



