सभी किसान मेरा परिवार है, और भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा किसान हितैषी रही है : प्रियंका पेची
गुना/चाचौड़ा (आरएनआई) आज चाचौड़ा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पेची में विधायक प्रियंका पेची के निज निवास पर कुंभराज वृहद सिंचाई (PKC पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक) परियोजना के विषय पर क्षेत्र के परिवार जनों के साथ विशेष चर्चा हुई। इस चर्चा में क्षेत्र के सभी किसान ओर नागरिकगण उपस्थित रहे।
सभी किसानों ने परियोजना से संबंधित अपनी बात विधायक प्रियंका पेची के समक्ष रखी l जिसमें प्रत्येक किसान के प्रश्नों का उत्तर विधायक प्रियंका पेची ने दिया व उपस्थित किसान भाइयों को परियोजना से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाते हुए उनकी चिंताओं को ओर भ्रम को दूर किया।
इस दौरान क्षेत्रवासियों के बीच विधायक प्रियंका पैंची ने अपने वक्तव्य में कहा कि चाचौड़ा विधानसभा के प्रत्येक भाई बहन आप चिंता नहीं करो हर हाल में डेम तो दो स्थानों पर बनेगा क्योंकी MOA में स्पष्ट लिखा है की जो दोनों राज्य एवं केंद्र के बीच समझोता हुआ हे उसका आधार ही दो डेम है (MOA पेज नंबर 5) और त्रिपक्षीय MOA के तहत कुंभराज परियोजना के तहत प्रस्तावित दोनों बांध से जो सिचाई एरिया 1,17,480 हेक्टर हे जो की अन्य किसी भी प्रस्ताव के सिचाई रकबे से 20% ज्यादा है इसलिए इस परियोजना के तहत संशोधित त्रिपक्षीय MOA अनुसार दो बांध ही बनेंगे (सन्दर्भ के लिए संशोधित त्रिपक्षीय MOA दिनांक 05/12/2024 की कॉपी संलग्न) जिससें भी सम्पूर्ण विधानसभा चाचोड़ा के एक-एक गाँव तक पानी पहुंच सकेगा।
आप 10-15 लोगो के नाम निर्धारित कर ले में सभी को जल संसाधन मंत्री / मुख्य मंत्री जी से साथ में चलके बात करूँगी । कोई बात किसी के कहने भर से नहीं मानना है, अगर किसी के पास प्रमाण हो तो ही बात माने। इस बात की भी उच्च स्तरीय जाँच करबयेंगे की लोकेशन क्यों बदली और किसके कहने पर बदली गई है। मुझे इस बात का दुख है कि विपक्षी लोगो को चाचौड़ा विधानसभा बासियो से इतनी नफरत क्यों है। जिन लोगो ने अपने क्षेत्र को बचा कर चाचोड़ा को डुबोने का काम किया जबकि चाचोड़ा ने उन्हें क्या नहीं दिया। सब पता किया कोन किससे मिला और कैसे लोकेशन बदलने की प्रक्रिया पर काम हुआ।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



