ग्वालियर में 21 करोड़ की साइबर ठगी, निवेश के नाम पर CA बने शिकार

Sunday, July 12, 2026 - 19:07
Updated: 2 months ago
0
ग्वालियर में 21 करोड़ की साइबर ठगी, निवेश के नाम पर CA बने शिकार

ग्वालियर में चार्टर्ड अकाउंटेंट व मप्र चेम्बर चुनाव के चुनाव अधिकारी अशोक विजयवर्गीय के साथ 21 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी , निवेश के नाम पर साइबर जाल में फंसाया

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बड़े साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय कथित तौर पर ऑनलाइन निवेश (Investment Scam) के नाम पर ठगी का शिकार हुए।

आरोप है कि साइबर ठगों ने उन्हें अधिक मुनाफे का लालच देकर फर्जी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर निवेश कराया और करीब 21 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ठगों ने सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप और ऑनलाइन कम्युनिकेशन के माध्यम से संपर्क कर भरोसा बनाया। इसके बाद निवेश पर भारी रिटर्न का दावा करते हुए अलग-अलग चरणों में रकम ट्रांसफर कराई गई। जब निवेश की राशि निकालने का प्रयास किया गया तो प्लेटफॉर्म और आरोपी संपर्क से बाहर हो गए।

मामले की सूचना मिलने के बाद संबंधित एजेंसियों और साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User