10 साल की मेहनत से बने IPS, जॉइनिंग से पहले ही दिया इस्तीफा; वजह बनी रहस्य

Monday, July 13, 2026 - 17:29
Updated: 2 months ago
0
10 साल की मेहनत से बने IPS, जॉइनिंग से पहले ही दिया इस्तीफा; वजह बनी रहस्य

ओडिशा कैडर के 2025 बैच के ट्रेनी IPS अधिकारी चौधर अभिजीत रामदास ने जॉइनिंग से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 11 जुलाई 2026 को सामने आई इस खबर ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है।

अभिजीत रामदास इस समय हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे थे, लेकिन फील्ड पोस्टिंग से पहले ही उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया।

खास बात यह है कि जिस IPS नौकरी को युवाओं की “ड्रीम जॉब” माना जाता है, उसे पाने के लिए अभिजीत ने करीब 10 साल तक संघर्ष किया। वे 5 बार इंटरव्यू तक पहुंचे, एक बार तो महज 1 नंबर से चयन से चूक गए। लगातार असफलताओं के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार 2024 में अपने आखिरी प्रयास में 487वीं रैंक हासिल कर IPS बने।

गरीबी में बीते बचपन से लेकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई और फिर UPSC की लंबी तैयारी… उनकी कहानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा रही है। लेकिन अब उसी नौकरी से उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान ही इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले के पीछे के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User