रीवा में 'सिलेंडर में शव' की वायरल कहानी निकली फर्जी, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Sunday, July 12, 2026 - 23:02
Updated: 2 months ago
0
रीवा में 'सिलेंडर में शव' की वायरल कहानी निकली फर्जी, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

रीवा के नाम पर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा “पति की हत्या कर शव को सिलिंडर में भरने” वाला वीडियो पूरी तरह फर्जी निकला है। रीवा पुलिस ने इस दावे को भ्रामक बताते हुए साफ किया है कि जिले में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

संभागीय पुलिस अधिकारी राजीव पाठक ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो का रीवा से कोई संबंध नहीं है। जांच में यह दावा पूरी तरह झूठा पाया गया है और लोगों को गुमराह करने के उद्देश्य से इसे फैलाया जा रहा है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह की अपुष्ट और भ्रामक सामग्री शेयर करने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User