मुंगावली: शांतिनाथ विधान और सत्य धर्म के साथ दसलक्षण पर्व का पंचम दिवस मनाया गया
मुंगावली (आरएनआई) दसलक्षण पर्व के पंचम दिवस उत्तम सत्य धर्म के दिन जैन श्रद्धालुओं द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें नगर के सभी जिनालयों में अभिषेक,शांतिधारा के साथ पूजन आदि की क्रियाएं सम्पन्न हुई,नगर के स्टेशन रोड स्थित श्री चंद्र प्रभु जिनालय पर नवीन मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें नगर गौरव ओर उपसर्ग विजेता मुनि श्री सौम्य सागर जी महाराज के निर्देश में वहां पर प्रतिदिन शांतिनाथ विधान का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कई परिवार इस विधान में शामिल हो रहे है यह विधान पूरी भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हो रहा है,वही उत्तम सत्य के दिन शांतिधारा करने का सौभाग्य मानव जैन,रोहित जैन,अंकित जैन,परिवार को प्राप्त हुआ वही रात्रि में संगीतमय आरती के साथ भक्तांबर का पाठ किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है,इसके अलावा दसलक्षण पर्व के अवसर पर सत्य धर्म के बारे में बताते है कि सत्य की राह चलने वाला व्यक्ति कभी हारता नहीं है और अंत में जीत सत्य की होती है इसलिए हमें हमेशा सत्य ही बोलना चाहिए और उसी मार्ग पर चलना चाहिए झूठ बोलकर हमें कितना ही बड़ा लाभ मिले वह हमारे किसी का काम नहीं होता है।
प्रतिदिन किया जा रहा शांतिनाथ विधान
नगर के स्टेशन रोड स्थित श्री चंद्र प्रभु जिनालय पर मंदिर निर्माण के लिए प्रतिदिन शांतिनाथ विधान का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन विधान के अलग अलग पुण्यार्जक होता है जो विधान करता है यह विधान पिछले वर्ष चातुर्मास कर रहे मुनि श्री सौम्य सागर जी महाराज द्वारा चालू कराया गया था जो निरंतर चल रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



