नायब तहसीलदार/प्रभारी तहसीलदारों के तहसीलदार पद पर पदोन्नत होने पर कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

Monday, July 13, 2026 - 23:02
Updated: 2 months ago
0
नायब तहसीलदार/प्रभारी तहसीलदारों के तहसीलदार पद पर पदोन्नत होने पर कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

राज्य शासन द्वारा नायब तहसीलदार/प्रभारी तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने जिले में पदस्थ प्रभारी तहसीलदारों के तहसीलदार पद पर पदोन्नत होने पर धीरेन्द्र गुप्ता, सुनील वर्मा, अनुराग जैन,आशीष यशवाल, मयंक खेमरिया, देवदत्त गोलिया, श्रीमती शालिनी भार्गव एवं मयंक तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर ने सभी पदोन्नत अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं दक्षता के साथ करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User