MP के सरकारी अस्पतालों में जल्द लागू होगी डिजिटल टोकन व्यवस्था, बिना पर्ची मिलेगा इलाज

Monday, July 13, 2026 - 17:28
Updated: 2 months ago
0
MP के सरकारी अस्पतालों में जल्द लागू होगी डिजिटल टोकन व्यवस्था, बिना पर्ची मिलेगा इलाज

मप्र के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए टोकन नंबर व्यवस्था लागू करने की योजना है। हालांकि इसमें अभी समय लगेगा। व्यवस्था के तहत ओपीडी पंजीकरण काउंटर पर मरीजों के पंजीयन के साथ टोकन नंबर दिया जाएगा।

यह टोकन नंबर व्यवस्थित तरीके से डॉक्टर, नर्स, जांच और ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन तक पहुंच जाएगी। मरीज को कहीं भी पेपर या पर्ची ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी। ओपीडी पंजीकरण से लेकर वार्डों में भर्ती मरीजों का ब्योरा ऑनलाइन होगा। मरीज अपना टोकन नंबर बताएगा और सारी जानकारी संबंधित सेक्शन तक डिजिटली मौजूद रहेगी। टोकन नंबर अस्पताल के सभी सेक्शन से इंटीग्रेट रहेगा।। मरीज डिजिटल टोकन नंबर के जरिए अस्पताल में आसानी से डॉक्टर या अन्य विभाग में पहुंच सकेगा।

डॉक्टर परामर्श को कंप्यूटर पर लिखेगा। उपचार के लिए मरीज को पुराना पर्चा या अन्य कागजात की जरूरत नहीं होगी। आयुष्मान भारत रजिस्ट्रेशन इंडिया के तहत मरीजों को आभा एप के माध्यम से आईडी बनाकर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। मरीज का मेडिकल रिकार्ड दर्ज किया जाएगा। आभा एप पर मरीज भी ऑनलाइन अपने उपचार की जानकारी ले सकेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User