लगातार जल आवक के चलते गोपी कृष्ण सागर डेम के चार गेट खोले गए, कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने डेम का निरीक्षण कर दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश

लगातार जल आवक के चलते गोपी कृष्ण सागर डेम के चार गेट खोले गए, कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने डेम का निरीक्षण कर दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश

Jul 13, 2025 - 21:31
Jul 13, 2025 - 21:44
 0  1.7k

गुना (आरएनआई) आज गोपी कृष्ण सागर डेम का निरीक्षण कलेक्टर किशोर कन्याल ने किया। इस दौरान उन्होंने डेम के जलस्तर, तकनीकी व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों की विस्तार से जानकारी ली।

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया जलग्रहण क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण डेम में जल की आवक निरंतर बनी हुई है। जलस्तर संतुलित बनाए रखने हेतु डेम के गेट क्रमांक 02, 03, 04 एवं 05 को 4.00 मीटर तक खोला गया है। इन गेटों से लगभग 407 क्यूमेक्स जल का निष्कासन किया जा रहा है। डेम अभी पूर्ण जल स्तर से लगभग 1 मीटर खाली है।

कलेक्टर श्री कन्याल ने राघौगढ़ एसडीएम विकास कुमार आनंद को निर्देशित किया पुलिस विभाग के सहयोग से डेम क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए एवं पीएस साउंड सिस्टम लगाया जाए, जिनके माध्यम से डैम के पास उपस्थित लोगों तक सूचना पहुंच सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए शाम 6:30 बजे के बाद डेम क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए एवं जल प्रवाह से प्रभावित संभावित गांवों को पूर्व में ही अलर्ट किया जाए। साथ ही गोताखोरों की व्यवस्था भी हो।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0