1 नवंबर से MP के सरकारी अस्पताल होंगे पूरी तरह पेपरलेस, मोबाइल पर मिलेगा डॉक्टर का पर्चा

Sunday, July 12, 2026 - 23:04
Updated: 2 months ago
0
1 नवंबर से MP के सरकारी अस्पताल होंगे पूरी तरह पेपरलेस, मोबाइल पर मिलेगा डॉक्टर का पर्चा

मध्य प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। भोपाल सहित प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों को 1 नवंबर से पूरी तरह पेपरलेस करने की तैयारी है।

नई व्यवस्था लागू होते ही मरीजों को दवा के पर्चे और जांच रिपोर्ट संभालकर रखने की जरूरत नहीं होगी। डॉक्टर टैबलेट के जरिए प्रिस्क्रिप्शन लिखेंगे, जो सीधे मरीज के मोबाइल पर उपलब्ध होगा।

इसके साथ ही सभी मेडिकल रिकॉर्ड ई-फाइल के रूप में सुरक्षित रखे जाएंगे। सरकार का मानना है कि इससे इलाज की प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनेगी, साथ ही मरीजों को कागजी झंझट से राहत मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User