राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान: जिलाधिकारी

Jun 2, 2026 - 20:28
Jun 2, 2026 - 20:29
 0  216
राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान: जिलाधिकारी

हरदोई (आरएनआई) स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण तथा इनके कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात बाधित करने वाले सभी अवैध अतिक्रमणों एवं अनधिकृत पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर तत्काल प्रभाव से हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख मार्गों के किनारे खड़े भारी वाहन, अवैध पार्किंग तथा शहरी क्षेत्रों में बढ़ता अतिक्रमण सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन रहा है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए पुलिस, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा स्थानीय निकायों को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया।

बैठक में सड़क सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर भी विशेष बल दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर वहां चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर, स्पीड नियंत्रण संबंधी सूचनाएं तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध पार्किंग करने वाले वाहन स्वामियों एवं सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को अभियान को नियमित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

आमजन एवं वाहन चालकों से अपील करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वे केवल निर्धारित स्थलों पर ही वाहन खड़े करें तथा सड़क एवं राजमार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सभी के सहयोग से ही संभव है।

बैठक में प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, सुबोध गौतम, अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)