भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष व ग्राम प्रधान पर झूठा मुकदमा, समर्थकों में आक्रोश, पुलिस को सौंपा ज्ञापन
कछौना, हरदोई (आरएनआई) कछौना की ग्राम सभा बाण की ग्राम प्रधान व भारती जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता पाल पर झूठा मुकदमा लिखा जाने पर आक्रोश प्रधान व समर्थकों ने प्रभारी निरीक्षक कछौना को मंगलवार को निष्पक्ष जांच कर झूठा मुकदमा खत्म करने के विषय में ज्ञापन दिया। दिए गए ज्ञापन में मंडल अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा निवासी पैरा ने बताया गांव के विपक्षी गणों ने ग्रामीणों के सामने राजनीतिक विरोध के चलते गाली गलौज किया। विपक्षीगणों की शिकायत पर कछौना पुलिस ने बिना जांच के ग्राम प्रधान गीता पाल व उनके पति पर सिद्ध पाल पर मुकदमा पंजीकृत किया। मंडल अध्यक्ष ने बताया विपक्षीगण काफी दबंग व प्रभावशाली हैं। घटना ग्राम पंचायत बाण के संविलियन विद्यालय पैरा की है, जहां कृषि आवंटन (पट्टा) हेतु खुली बैठक चल रही थी। जिसमें ग्राम सभा के ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। राजस्व कर्मी भी मौजूद थे। लाभार्थियों ने अपना अपना आवेदन प्रस्तुत किया, इसी दौरान गांव के कुछ विपक्षीगण राजनीतिक विरोध के चलते माहौल खराब किया। महिला ग्राम प्रधान के साथ अभद्रता की, उलटे कछौना पुलिस ने विपक्षियों की शिकायत पर बिना जांच व साक्ष्यों के महिला ग्राम प्रधान व उसके पति सिद्धपाल पर मुकदमा पंजीकृत किया। पीड़ित महिला प्रधान गीता पाल ने ज्ञापन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच व झूठा मुकदमा खत्म करने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

