'मुझे धमकाने के इरादे से नारे नहीं लगाने दूंगी...': CSP हिना खान

Oct 15, 2025 - 16:06
 0  594

ग्वालियर (आरएनआई) मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सीएसपी हिना खान और हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विवाद के दौरान हिना खान ने अपना संयम, कर्तव्यनिष्ठा और निडरता कायम रखते हुए साफ शब्दों में जवाब दिया कि उन्हें किसी भी नारे से डराया या दबाया नहीं जा सकता।

वीडियो में एडवोकेट अनिल मिश्रा के समर्थकों की ओर से “जय श्रीराम” के नारे लगाए जाने पर CSP हिना खान ने दृढ़ लहजे में कहा: “जय श्रीराम... जय श्रीराम... जय जय श्रीराम... और कुछ! आप लगाओगे नारा तो मैं भी लगाऊंगी। अगर आप सोचो कि मुझे धमकाने के लिए लगाओगे तो ऐसा नहीं होगा। आप अगर बदतमीजी करने के इरादे से नारा लगाएंगे तो नहीं चलेगा। आप श्रीराम का नारा लगाएं, मैं भी लगाऊंगी, लेकिन अगर दबाव बनाने के लिए लगाएंगे तो यह बिल्कुल गलत है।”

इस बयान ने लोगों का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर उनकी स्पष्टवादिता की चर्चा हो रही है।

बताया जा रहा है कि मौके पर कानून-व्यवस्था को लेकर तनाव की स्थिति थी, जिसके बीच सीएसपी हिना खान ने अपने पद के अनुरूप सख्त लेकिन संयमित व्यवहार दिखाया। वीडियो में वे बिना किसी हिचक के अपनी बात रखते हुए यह संदेश देती नजर आईं कि धार्मिक नारों का इस्तेमाल डराने या दबाव बनाने के लिए नहीं किया जा सकता।

सोशल मीडिया पर समर्थन
वीडियो सामने आने के बाद बड़ी संख्या में लोग उनकी निर्भीकता की प्रशंसा कर रहे हैं। कई यूज़र इसे "कानून की वर्दी में आत्मविश्वास और धर्मनिरपेक्ष भाव" की मिसाल बता रहे हैं। साथ ही, कुछ लोगों ने इसे सामाजिक सौहार्द का सकारात्मक संकेत माना कि एक मुस्लिम महिला अधिकारी ने सम्मानपूर्वक “जय श्रीराम” का उद्घोष किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.