मंदिरों में लग रही युवाओं की भारी भीड़, दसलक्षण पर्व में जितना धर्म करो उतना कम-मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज
मुंगावली (आरएनआई) नगर में इस बार दसलक्षण पर्व में मंदिरों में युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है,ओर नगर के सभी जिनालयों में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लग जाता है, मन्दिरो में बड़ी संख्या में युवा अभिषेक, शांतिधारा करते देखे जा सकते है साथ ही प्रभु की पूजा -अर्चना के लिए हजारों श्रद्धालु मंदिरों में सुबह से ही पहुच जाते है जहाँ बड़ी ही भक्ति भाव से धर्म लाभ लेते लोग देखने को मिल जाते है।
शनिवार को दसलक्षण पर्व के तृतीय दिवस आर्ज़व धर्म बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, ओर इस मौके पर नगर के चंद्र प्रभु जिनालय पर शांतिधारा करने का सौभाग्य जैन समाज अध्यक्ष चंद्रेश मोदी,दिनेश मोदी, परिवार को मिला वही चंद्र प्रभु जिनालय पर प्रतिदिन शांतिनाथ विधान का आयोजन किया जाता है जिसमें विधान की सभी क्रियाएं मोनू भैया,सुनील नायक, रानू जैन,डाक्टर जेके जैन द्वारा पुण्यर्जक परिवार को कराई जाती है,वही कंजिया ग्राम में भी नगर से बड़ी संख्या में लोग पूजन पाठ में शामिल होने जा रहे है जहां सामूहिक रूप से अभिषेक,शांतिधारा के साथ पूजा की जा रही है वहीं रात्रि में प्रतिदिन नगर के आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में संगीतमय आरती ओर भक्तांबर पाठ का आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते है।
दसलक्षण पर्व में जितना धर्म कर सके उतना कम- मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज
जगत पूज्य निर्यापक श्रमण जगत पूज्य मुनि श्री सुधा जी महाराज सदैव कहते है कि साल में एक बार आने वाले दसलक्षण पर्व में जितना धर्म कर सको उतना कम है क्योंकि यह दस धर्म ही मोक्ष मार्ग का रास्ता है जिसने भी अपने जीवन में यह धर्म अंगीकार कर लिया वही धर्म को जान सकता है यह पर्व कर्म को काटने लिए आता है इसलिए इसका पूरा लाभ हमे लेना चाहिए,आज नगर में जो मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शांतिधारा ओर अभिषेक की क्रियाएं कर रहे है वो मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज की मंगल प्रेरणा से हो पा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0



