भारत-नेपाल के बीच रेल व्यापार समझौता, जोगबनी–विराटनगर लिंक से बढ़ेगी कार्गो ढुलाई

Friday, November 14, 2025 - 11:19
0
भारत-नेपाल के बीच रेल व्यापार समझौता, जोगबनी–विराटनगर लिंक से बढ़ेगी कार्गो ढुलाई

नई दिल्ली (आरएनआई)। भारत और नेपाल ने रेल व्यापार कनेक्टिविटी को नई गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। जोगबनी–विराटनगर रेल लिंक के माध्यम से अब थोक कार्गो की ढुलाई पहले की तुलना में अधिक सरल और तेज हो सकेगी। यह रेल लिंक भारत सरकार की अनुदान सहायता से विकसित किया गया था, जिसका उद्घाटन 1 जून 2023 को दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और नेपाल के उद्योग, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्री अनिल कुमार सिन्हा के बीच बृहस्पतिवार को हुई बैठक के बाद इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए। मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों ने पारगमन संधि के प्रोटोकॉल में संशोधन करते हुए एक विनिमय पत्र (एलओई) का आदान-प्रदान किया, जिसके तहत जोगबनी (भारत) से विराटनगर (नेपाल) तक रेल-आधारित थोक व कंटेनरीकृत माल के निर्बाध आवागमन को मंजूरी मिली है।

इस निर्णय से कोलकाता–जोगबनी, कोलकाता–नौतनवा (सुनौली) और विशाखापत्तनम–नौतनवा (सुनौली) जैसे प्रमुख पारगमन गलियारों तक व्यापारिक गतिविधियों का दायरा और बढ़ेगा। इसके साथ ही नेपाल को तीसरे देशों के साथ बेहतर मल्टीमॉडल व्यापार कनेक्टिविटी मिलेगी। जोगबनी–विराटनगर रेल लिंक से कोलकाता और विशाखापत्तनम बंदरगाहों से सीधे मोरंग जिले स्थित नेपाल के सीमा शुल्क यार्ड कार्गो स्टेशन तक कार्गो परिवहन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

दोनों देशों के बीच यह समझौता न केवल व्यापारिक साझेदारी को मजबूत करेगा, बल्कि संपूर्ण क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User