भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर पगारा मंडल की बैठक हुई संपन्न

मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं श्री जैन, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक मंडल में करेंगे योग। 

Jun 20, 2024 - 19:57
Jun 20, 2024 - 19:57
 0  3.9k
भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर पगारा मंडल की बैठक हुई संपन्न

गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में जिले के सभी 19 मंडलों में बैठक रखी गई। इसी के तहत गुरुवार को पगारा मंडल की बैठक पगारा में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि विकास जैन नखराली ने मंडल बैठक को संबोधित कर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा कर जानकारी दी। इससे पूर्व बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

 इस अवसर पर स्वागत भाषण पगारा मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा द्वारा किया गया। 

बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़, मंडल महामंत्री राहुल नामदेव टिंकू, उपाध्यक्ष गुड्डा महाराज भास्कर रघुवंशी, अनिल शर्मा,  शिवराम कुशवाह, अभिषेक धाकड़, सतेंद्र सेन, विष्णु सेन, सतेंद्र जाट, दिलीप शर्मा, हेमन्त साहू, मुरारी शर्मा, धर्मेंद्र रघुवंशी, रामकृष्ण यादव,  पवन प्रजापति, संजीव शर्मा सहित मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 बैठक को संबोधित करते हुए  विकास जैन ने कहा की हम सभी को विदित हे की 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस है। उक्त कार्यक्रम हमको मंडल स्तर पर संपन्न कराना हे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0