बारिश में भीगते किसान, मूंग तुलाई में देरी पर हंगामा — देवांशी वेयरहाउस पहुंचे जयवर्धन सिंह, कलेक्टर से बात कर दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Jul 17, 2025 - 21:02
Jul 17, 2025 - 21:07
 0  81
बारिश में भीगते किसान, मूंग तुलाई में देरी पर हंगामा — देवांशी वेयरहाउस पहुंचे जयवर्धन सिंह, कलेक्टर से बात कर दिए त्वरित समाधान के निर्देश

राघौगढ़ (आरएनआई) राघौगढ़ क्षेत्र के देवांशी वेयरहाउस स्थित मूंग उपार्जन केंद्र पर आज तुलाई के लिए किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। बारिश के बीच घंटों इंतजार कर रहे किसानों ने व्यवस्थाओं को लेकर नाराज़गी जताई। इसी स्थिति को देखते हुए राघौगढ़ विधायक एवं पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह मौके पर पहुंचे और केंद्र का निरीक्षण किया।

किसानों ने विधायक श्री सिंह को बताया कि उपज की तुलाई में अत्यधिक देरी हो रही है, जिससे उन्हें बारिश में नुकसान का डर सता रहा है। उन्होंने मांग की कि तौल कांटों की संख्या बढ़ाई जाए और तुलाई की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जयवर्धन सिंह ने तुरंत गुना कलेक्टर से चर्चा कर त्वरित समाधान की मांग की। साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम को भी आवश्यक निर्देश दिए कि अतिरिक्त तोल कांटे लगाए जाएं और स्टाफ की संख्या बढ़ाकर किसानों को राहत दी जाए।

विधायक श्री सिंह ने कहा, "बारिश के बीच किसानों को खुले में इंतजार करना पड़ रहा है, यह बेहद चिंताजनक है। प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि तुलाई की प्रक्रिया तेज की जाए ताकि किसी किसान की उपज खराब न हो। किसानों की मेहनत की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।"

निरीक्षण के दौरान किसानों ने विधायक की तत्परता की सराहना की और उम्मीद जताई कि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार होगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0