बमोरी के कांग्रेस विधायक एक्शन मोड मे सोशल मीडिया पर बघेरी खाद वितरण केंद्र की वीडियो वायरल होने के बाद पहुंचे किसानों के बीच

Jun 3, 2024 - 18:02
Jun 3, 2024 - 18:03
 0  4.7k
बमोरी के कांग्रेस विधायक एक्शन मोड मे सोशल मीडिया पर बघेरी खाद वितरण केंद्र की वीडियो वायरल होने के बाद पहुंचे किसानों के बीच

गुना_बमोरी (आरएनआई) बघेरी खाद वितरण केंद्र पर बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल किसानों के बीच पहुंचे किसानों की समस्याएं सुनी किसानों ने बताया की  बाघेरी के आलावा बमोरी फतेहगढ़ सभी सोसाइटियों पर से खाद वितरण किया जाए  विधायक ऋषि अग्रवाल जी ने वितरण केंद्र पर जाकर व्यवस्थाएं देखी।

वहीं से तुरंत संबंधित विभागीय के अधिकारी से फोन कर खाद वितरण केंद्र पर किसानों के लिए छाव पानी की व्यवस्था करने का कहा और बमोरी फतेहगढ़ सभी सोसाइटियों से खाद वितरण करने का भी बोला।

 जिससे किसानों की एक केंद्र पर भीड़ इकट्ठी ना हो किसानों को खाद सुलभता से उपलब्ध  हो।

बागेरी केंद्र पर फिंगर मशीन बढ़ाई जाए जिससे किसानों की लंबी-लंबी लाइन ना लगे, विधायक ने बताया किसानों को परेशान होते हुए मैं नहीं देख सकता हूं मुझे खाद की कालाबाजारी और खाद ओवर रेट की भी बहुत शिकायत मिल रही है मैं किसानों के साथ हूं कहीं भी किसानों के साथ गलत कि मुझे खबर मिलती है तो मैं उनके साथ खड़ा मिलूंगा।

 
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0