फतेहपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: सीडीओ ने प्रदर्शनी देख याद किए संघर्ष व बलिदान
फतेहपुर (आरएनआई) राजकीय जिला पुस्तकालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की श्रृंखला में गुरूवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस में लघु फ़िल्म, प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने अभिलेखीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। भारत का विभाजन अभूतपूर्व मानव विस्थापन और जबरन पलायन की कहानी है। भारत के लाखों लोगों ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी ऐसे समय पर देश को दो टुकड़ों में बंट जाने का दर्द लाखों परिवारों ने सहन किया। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की योगदान की दृष्टिगत विभाजन अभिलेखीय प्रदर्शिनी लगाई गई। भारत विभाजन विभीषिका पर छात्र-छात्राओं ने विभाजन से संबंधित कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कोई दिवस मनाते है उसका मूल यह होना चाहिए कि उसके पीछे का उदेश्य क्या है। 200 सालों के संघर्ष के क्रम में हमें आजादी मिली है। संविधान ने अधिकार और कर्तव्य दिये, जिससे हमें एक बेहतर इंसान बन सके एवं अपने अतीत से सीखते हुऐ अपने भविष्य को बेहतर बनाये। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि विभाजन विभीषिका की पुस्तक पढे एवं अपने इतिहास को जाने एवं अन्य लोगो को बताये। उन्होंने कहा कि हम सबको आपसी सौहार्द के साथ अपने देश के निर्माण के लिए आगे बढ़ना है और देश की तरक्की के साथ-साथ इसकी रक्षा के लिए सतत समर्पित रहना है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने-अपने दायित्वो का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से निभायें। विभाजन हमेशा आपसी लड़ाई से होता है, हम जाति धर्म रंग रूप क्षेत्र आदि के पीछे लड़ते हैं और इसका परिणाम यह होता है कि कोई तीसरा व्यक्ति आकर हमारे बीच दरार उत्पन्न कर विभाजन कर देता है उन्होंने कहा कि हमें विभाजनकारी शक्तियों से दूर रहना है। कार्यक्रम में उपस्थिति सभी लोगो ने दो मिनट का मौन रखा एवं राष्ट्रगान गाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आदि ने विभाजन विभीषिका पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



