भोपाल: प्रदेश के अफसरों के खिलाफ सालों से चल रही शिकायतें होंगी बंद, शिकायतकर्ता अगर सामने नहीं आया तो अफसर की जांच की फाइल क्लोज कर दी जाएगी

May 25, 2024 - 16:51
May 25, 2024 - 16:51
 0  3.3k
भोपाल: प्रदेश के अफसरों के खिलाफ सालों से चल रही शिकायतें होंगी बंद, शिकायतकर्ता अगर सामने नहीं आया तो अफसर की जांच की फाइल क्लोज कर दी जाएगी

भोपाल (आरएनआई) इसे लेकर सरकार की ओर से सामान्य प्रशासन विभाग को दिए गए हैं निर्देश। इस निर्णय के बाद वे अफसर राहत भरी सांस ले सकेंगे जिनके खिलाफ सालों से चल रही थी जांच। अफसरों के खिलाफ सालों से चल रही जांच बंद करने के लिए GAD ने नए फॉर्मूले की शुरुआत की है। 

झूठी शिकायतों को बंद करने के लिए सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग को दिए हैं निर्देश।  इसमें कहा गया है कि शिकायतकर्ता अगर सामने नहीं आया तो अफसर की जांच की फाइल क्लोज कर दी जाएगी।

जांच के दौरान साक्ष्य और गवाही देने वाला फरियादी सामने नहीं आया तो अफसर को क्लीन चिट दी जाएगी।  इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग के PS मनीष रस्तोगी ने किया है आदेश जारी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0