नलखेड़ा सिद्ध शक्तिपीठ पहुंचे दिग्विजय सिंह, राजसत्ता की अधिष्ठात्री देवी मां बगलामुखी का किया अनुष्ठान

Mar 31, 2024 - 21:55
Mar 31, 2024 - 21:55
 0  2.1k
नलखेड़ा सिद्ध शक्तिपीठ पहुंचे दिग्विजय सिंह, राजसत्ता की अधिष्ठात्री देवी मां बगलामुखी का किया अनुष्ठान

राजगढ (आरएनआई) मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस बार लोकसभा चुनाव में राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से मैदान में हैं। राजगढ़ फतह के लिए पूर्व सीएम ने आज से 'वादा निभाओ पदयात्रा' की शुरुआत की है। यात्रा पर निकलने से पहले सिंह में राजसत्ता और शत्रु नाश की अधिष्ठात्री देवी मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया।

रविवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सुसनेर विधानसभा में स्थित नलखेड़ा सिद्ध शक्तिपीठ पहुंचे। माता बगलामुखी का यह मंदिर मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा कस्बे में लखुन्दर नदी के किनारे स्थित है। 

यह मन्दिर तीन मुखों वाली त्रिशक्ति बगलामुखी देवी को समर्पित है। यहां सिंह ने बगलामुखी माता की विशेष अनुष्ठान कर चुनाव में सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। सिंह इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में हवन करते नजर आए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0