दुर्गा पूजा के बीच कोलकाता में मूसलधार बारिश से हाहाकार
कोलकाता (आरएनआई) दुर्गा पूजा के बीच मूसलधार बारिश ने कोलकाता और आसपास के जिलों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार रात से लगातार हुई बारिश के चलते शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। बिजली के खंभों से करंट लगने से 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से आठ कोलकाता के निवासी हैं।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की। उन्होंने जलजमाव के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि फरक्का और डीवीसी बराज से छोड़ा गया अतिरिक्त पानी हुगली नदी का स्तर बढ़ा रहा है।
परिवहन पर असर
कोलकाता एयरपोर्ट पर 57 उड़ानें रद्द और 31 उड़ानों में देरी।
हावड़ा और सियालदह से चलने वाली 111 लोकल और 7 लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द।
मेट्रो सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित।
बस सेवाएं ठप।
जनजीवन प्रभावित
घरों और अस्पतालों में पानी घुसा।
कई दुर्गा पूजा पंडाल क्षतिग्रस्त, कुम्हारटोली की प्रतिमाएं समय पर पंडालों तक नहीं पहुंच पाईं।
धर्मतल्ला, न्यूमार्केट, गरियाहाट और सियालदह बाजार डूबे, करोड़ों का कारोबार प्रभावित।
अदालतों में सुनवाई नहीं हो पाई।
सरकारी स्कूल बंद, निजी स्कूलों को भी बंद रखने का अनुरोध।
टूटा 40 साल का रिकॉर्ड
कोलकाता में पिछले 24 घंटे में 251.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 1986 के सितंबर का रिकॉर्ड तोड़ती है। सबसे अधिक बारिश रात 2.30 से सुबह 5.30 बजे के बीच (185.6 मिमी) हुई।
आगे भी अलर्ट
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के चलते आने वाले दिनों में दक्षिण बंगाल में भारी बारिश हो सकती है।
पानी निकासी में बाधा
मेयर फिरहाद हकीम ने बताया कि हुगली नदी में उच्च ज्वार और नहरों में भराव के कारण शहर से पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है, उल्टा वापस लौट रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



