तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 : इंडस वैली पब्लिक स्कूल में 300 से अधिक युवाओं को किया गया जागरूक

Dec 10, 2025 - 11:16
Dec 10, 2025 - 11:16
 0  270
तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 : इंडस वैली पब्लिक स्कूल में 300 से अधिक युवाओं को किया गया जागरूक

नोएडा (आरएनआई) मुख्य चिकित्सा कार्यालय, गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा, सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो की स्वास्थ्य श्रृंखला ‘सेहत सही लाभ कई’ के सहयोग से इंडस वैली पब्लिक स्कूल, नोएडा में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में 300 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने नशा मुक्त युवा विषय पर रचनात्मक चित्र, ओपन माइक प्रस्तुतियां और नुक्कड़ नाटक पेश किये, जिनके माध्यम से तम्बाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों पर प्रभावी संदेश दिया गया।

जिले के चयनित शैक्षणिक संस्थानों को तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान घोषणा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन विद्यालयों को दिया गया जो अपने परिसर में तम्बाकू निषेध नियमों का कड़ाई से पालन करवाते हुए छात्रों में नशा मुक्ति की जागरूकता बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

कार्यक्रम में डॉ. श्वेता खुराना (जिला प्रमुख, तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, गौतमबुद्धनगर) ने युवाओं व शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वस्थ्य युवा ही स्वस्थ्य समाज की नींव हैं।”
उन्होंने सलाम नमस्ते कम्युनिटी रेडियो की स्वास्थ्य श्रृंखला ‘सेहत सही लाभ कई’ की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है।

इस अवसर पर सलाम नमस्ते कम्युनिटी रेडियो के युवा टीम सदस्य आदित्य राज दुबे को तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 में उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्मार्ट संस्था के सहयोग से संचालित स्वास्थ्य श्रृंखला ‘सेहत सही लाभ कई’ जनपद में स्वास्थ्यन सशक्तिकरण और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। कार्यशाला में बड़ी संख्या में युवा, शिक्षक और समुदाय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)