ट्रंप के संघर्षविराम एलान का असर: एयर इंडिया ने फिर शुरू की पश्चिम एशिया-यूरोप उड़ानें

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते सैकड़ों उड़ानों को रद्द कर दिया गया था या उनका मार्ग बदल दिया गया था। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से संघर्षविराम के एलान के बाद हवाई सेवा फिर से बहाल होती नजर आ रही है। 

Tuesday, June 24, 2025 - 18:15
0
ट्रंप के संघर्षविराम एलान का असर: एयर इंडिया ने फिर शुरू की पश्चिम एशिया-यूरोप उड़ानें

नई दिल्ली (आरएनआई) पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एयर इंडिया ने मंगलवार को घोषणा की कि वह इस क्षेत्र में अपनी उड़ानें धीरे-धीरे फिर से शुरू करेगी। पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र धीरे-धीरे फिर से खुल रहे हैं, इसलिए उड़ानों का संचालन चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। एअर इंडिया ने यह भी कहा कि आज से यूरोप के लिए और यूरोप से आने वाली उड़ानें भी दोबारा शुरू कर दी जाएंगी।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, जैसे-जैसे पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र धीरे-धीरे फिर से खुल रहे हैं, एयर इंडिया आज से इस क्षेत्र में अपनी उड़ानें धीरे-धीरे शुरू करेगी। पश्चिम एशिया के लिए और वहां से आने वाली ज्यादातर उड़ानों का संचालन 25 जून से पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा। यूरोप के लिए और यूरोप से आने वाली उड़ानें, जो पहले रद्द की गई थीं, उन्हें भी आज से धीरे-धीरे फिर से शुरू किया जा रहा है। अमेरिका और कनाडा के पूर्वी तट के लिए और वहां से आने वाली उड़ानों को भी जल्द फिर से शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा,  कुछ उड़ानों में देरी या रद्द होने की संभावना है, क्योंकि उड़ानों के मार्ग बदलने और उड़ान समय बढ़ने का असर पड़ सकता है। लेकिन हम यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं कि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो और हमारी उड़ानों का समयबद्ध संचालन जल्द से जल्द बहाल हो। एअर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि वह उन हवाई मार्गों से दूर रहेगी जिन्हें किसी भी समय असुरक्षित माना गया है।

ईरान ने सोमवार को कथित तौर पर कई मिसाइलें दागीं, जिसके बाद उड़ानों के लिए यह बाधा पैदा हुई। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन मिसाइलों का निशाना कतर और इराक में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने थे, जिनमें कतर का अल उदैद एयर बेस भी शामिल है, जो इस क्षेत्र में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है। इन हमलों को ईरान की जवाबी कार्रवाई माना जा रहा है। इससे पहले अमेरिका ने रविवार को ईरान के तीन परमाणु ठिकानों (नतांज, इस्फहान और फोर्डो) पर हवाई हमले किए थे। 

इस स्थिति से परिचित दो अधिकारियों ने सीएनएन से पुष्टि की है कि अमेरिका ईरान के मिसाइल हमलों की निगरानी कर रहा है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हगसेथ और ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ डैन केन अभी सिचुएशन रूम में हैं और घटनाओं पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। इसके पहले, ईरान के सरकारी टीवी ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि ईरान ने कतर में अमेरिकी अड्डे के खिलाफ एक ऑपरेशन शुरू किया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User