टूटी पुलिया बनी खतरे की घंटी, लगाया भगवान श्रीराम का झंडा, जन सुरक्षा की अनदेखी पर उठे सवाल, अधिकारी बने मौन दर्शक
असोथर, फतेहपुर (आरएनआई) नगर पंचायत असोथर के मंडी समिति के पास मुख्य मार्ग पर स्थित असोथर माइनर की पुलिया टूटने से सड़क पर एक खतरनाक गड्ढा बन गया है, जिससे आमजन का आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। प्रशासनिक उपेक्षा से नाराज़ स्थानीय लोगों ने गड्ढे को चिह्नित करने के लिए उसमें भगवान श्रीराम का झंडा लगा दिया, ताकि राहगीरों को खतरे से आगाह किया जा सके।
इस प्रतीकात्मक विरोध ने न सिर्फ एक खराब सड़क व पुल की ओर ध्यान खींचा, बल्कि एक गहरा सवाल भी खड़ा कर दिया क्या हिंदू धार्मिक प्रतीकों के प्रति प्रशासन की यह उदासीनता जानबूझकर है? स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई दिनों से नगर पंचायत और लोक निर्माण विभाग को इस टूटे पुल की जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। निराश होकर लोगों ने भगवान श्रीराम का झंडा उस गड्ढे में लगा दिया ताकि रात में वाहन चालकों को खतरे का अंदेशा हो सके। लोगों का आरोप है कि जब भगवान का झंडा भी प्रशासन को चेताने में असफल हो जाए, तो यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि धार्मिक भावनाओं के प्रति उपेक्षा का प्रतीक भी बन जाता है। कुछ स्थानीयों ने सोशल मीडिया में यह सवाल भी उठाया कि क्या हिंदू धर्म प्रतीकों से ही इतनी घृणा है कि अधिकारी उन्हें भी नजरंदाज कर दें? विकास मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहन चलते हैं। गड्ढे में किसी भी समय हादसा हो सकता है, खासकर रात के समय जब रोशनी कम होती है। अब तक कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। नगर पंचायत व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से संपर्क की कोशिश की गई, पर समाचार लिखे जाने तक किसी ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



