गोवर्धन में साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई: चार गांवों से 42 गिरफ्तार, 37 आरोपी जेल भेजे गए, 50 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, मोबाइल–सिम–बैंक दस्तावेज़ बरामद

Dec 12, 2025 - 19:33
 0  135
गोवर्धन में साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई: चार गांवों से 42 गिरफ्तार, 37 आरोपी जेल भेजे गए, 50 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, मोबाइल–सिम–बैंक दस्तावेज़ बरामद

मथुरा (आरएनआई)। गोवर्धन क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस अभियान को बड़ी सफलता मिली है। कई दिनों से जारी निगरानी एवं दबिश के बाद पुलिस ने चार गांवों—देवसरसा, मुस्तरस, नगला अकतिया और दौलतपुर—में मेगा ऑपरेशन चलाकर कुल 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से 37 को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य से पूछताछ जारी है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि यह गिरोह देशभर के 150 से अधिक लोगों को अब तक 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुका है। आरोपी फर्जी ऑनलाइन लोन ऐप, बैंकिंग फ्रॉड, केवाईसी अपडेट और इनाम जीतने के नाम पर लोगों से बैंक विवरण लेकर उनके खातों से भारी रकम उड़ा देते थे।

मेगा ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने तकनीकी निगरानी, सर्विलांस और गुप्त सूचनाओं के आधार पर गांवों की घनी बस्तियों से लेकर खेतों तक छापेमारी की। कई आरोपी छिपने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने घेरा बंदी कर पकड़ा। मौके से भारी संख्या में मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह संगठित साइबर ठगों का नेटवर्क था, जो देशभर में लोगों को फंसाकर करोड़ों रुपये की ठगी कर रहा था। पकड़े गए कई आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह मथुरा जिले में अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी से जुड़ी कार्रवाई है, जिससे बड़े पैमाने पर अभियुक्तों और उनके मॉड्यूल का खुलासा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि आगे भी ऐसे संगठित साइबर गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और इन आरोपियों से जुड़ी वित्तीय जांच भी की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क को खत्म किया जा सके।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.